Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: भाजपा अध्यक्ष का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले-जो पोटली दिखा रहे हैं उसमे हैं गुंडे और माफिया

UP Election 2022: भाजपा अध्यक्ष का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले-जो पोटली दिखा रहे हैं उसमे हैं गुंडे और माफिया

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के विधानसभा के चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर एक से बढ़ कर एक कटाक्ष कर रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह(Swatantr Dev Singh) ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि जो पोटली अखिलेश के हांथों में है उसमे गुंडे और माफिया हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी आदित्यनाथ का बनाया डीप फेक वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

स्वतंत्रदेव सिंह सदस्यता कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान बसपा सरकार में मंत्री रहे रंगनाथ मिश्रा, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत, सपा के हमीरपुर से सपा प्रत्याशी रहे मनोज प्रजापति को भाजपा में शामिल कराया। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने आज जयंत चौधरी के साथ गाजियाबाद में किये संयुक्त प्रेसवार्ता में एक लाल पोटली(Lal Potli) हांथ में ले रखी थी। जिसको हांथ में लेकर के दोनों नेताओं ने अन्न संकल्प लिया।

अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) ने कहा था कि इसमें अन्न है और इसलिए इसे जेब में लेकर घूम रहे हैं। इस सवाल के जवाब में सपा अध्यक्ष ने कहा था कि ये दोनों किसानों के बेटे हैं। किसानों के हक के लिए आखिरी वक्त तक लड़ेंगे। इसलिए मैं जेब में एक पोटली लेकर चलता हूं, लाल टोपी और लाल पोटली। यह अन्न दाता के पक्ष में उन्हें हारने के लिए अन्न संकल्प लेकर चलता हूं।

Advertisement