Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: बीजेपी में शामिल हुई कांग्रेस की ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या

UP Election 2022: बीजेपी में शामिल हुई कांग्रेस की ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्या (Dr. Priyanka Maurya) गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं। बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि कांग्रेस ने टिकट के लिए रुपये मांगे थे।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

रुपये नहीं देने पर उनका टिकट काट दिया गया था। दरअसल, प्रियंका मौर्या राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से कांग्रेस की दावेदार थीं। इसके साथ ही ‘लड़की हूं लड़ सकती हू’ की वो पोस्टर गर्ल भी थीं। ​हालांकि, कांग्रेस ने सरोजनीनगर विधानसभा से किसी दूसरे प्रत्याशी को टिकट दे दिया।

इसके बाद प्रियंका मौर्या (Dr. Priyanka Maurya)  ने कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि रुपये नहीं देने के कारण उनको ​कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया। साथ ही कहा था कि वो ओबीसी समाज से हैं इसलिए कांग्रेस की तरफ से उनकी अनदेखी की गई है।

Advertisement