Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : भाजपा से कितने विधायकों का होगा पत्ता साफ? स्वतंत्र देव सिंह ने दिया बड़ा बयान

UP Election 2022 : भाजपा से कितने विधायकों का होगा पत्ता साफ? स्वतंत्र देव सिंह ने दिया बड़ा बयान

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP  Election 2022 : यूपी में सात चरणों में चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में 10 फरवरी को पहले फेज की वोटिंग शुरू होगी। इसके बाद 14, 20, 23, 27 फरवरी, तीन और सात मार्च को वोट पड़ेंगे। चुनाव की तिथियों के ऐलान होने के बाद सियासी हलचलें और भी तेज हो गईं हैं। प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

भाजपा (BJP)के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा (BJP) के कितने विधायकों का टिकट कटेगा? इसका जवाब देते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि टिकट पर भाजपा (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) फैसला लेती है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका नहीं होती है।

Advertisement