Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : काउंटिंग में की गड़बड़ी तो यूपी पुलिस मारेगी गोली, पुलिस अधीक्षक ने दिया आदेश

UP Election 2022 : काउंटिंग में की गड़बड़ी तो यूपी पुलिस मारेगी गोली, पुलिस अधीक्षक ने दिया आदेश

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के सात चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। अब 10 मार्च को होने वाली मतगणना के नतीजों (Election Result) का इंतजार है। यूपी में 10 मार्च के नतीजों से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मतगणना (UP Assembly Election Counting) में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस ने पहले ही चेता दिया है। कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) ने काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी करने वाले को गोली मारने के आदेश दिए हैं।

पढ़ें :- महराजगंज में चौधरियों में 'चौधरी' बनने की लड़ाई,6 बार के सांसद पंकज चौधरी के सामने कांग्रेस की चुनौती

 

प्रेस वार्ता के दौरान मंगलवार को कानपुर देहात (Kanpur Dehat)  के पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी करने की सूचना पर तत्काल गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तीन दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। काउंटिंग के एक दिन पहले, काउंटिंग के दिन और एक दिन बाद तक अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे तत्काल गोली मारने के आदेश देंगे।

 

बता दें कि कानपुर देहात (Kanpur Dehat)  में चार विधानसभा सीटें हैं। 10 मार्च को अकबरपुर में स्थित डिग्री कॉलेज में मतगणना सम्पन्न कराई जाएगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे, जिसकी जानकारी देने के लिए कानपुर देहात एसपी और डीएम ने संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान एसपी कानपुर देहात स्वप्निल मंमगाई (SP Kanpur Dehat Swapnil Mangai) ने कहा कि अराजकता तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। गड़बड़ी की सूचना पर तत्काल गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह
Advertisement