1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Brahmi Herb : ब्राह्मी से मिलता है संपूर्ण स्वास्थ्य , इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है  

Brahmi Herb : ब्राह्मी से मिलता है संपूर्ण स्वास्थ्य , इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है  

स्वास्थ्य समस्या जड़ी बूटी का नाम सुनते ही छूमंतर हो जाती है। चमत्कारी जड़ी बूटी, ब्राह्मी के अनेकों लाभ है। ब्राह्मी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग प्राचीन भारत में कई औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Brahmi Herb :  स्वास्थ्य समस्या जड़ी बूटी का नाम सुनते ही छूमंतर हो जाती है। चमत्कारी जड़ी बूटी, ब्राह्मी के अनेकों लाभ है। ब्राह्मी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग प्राचीन भारत में कई औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जाता है। आयुर्वेदिक ग्रंथ स्वास्थ्य, उपचार और सौंदर्य के लिए इस जड़ी बूटी के कई लाभों की विस्तृत व्याख्या करते हैं। इस औषधीय पौधे के स्वास्थ्य लाभ आधुनिक विज्ञान द्वारा आधुनिक दुनिया की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सिद्ध किए गए हैं। ब्राह्मी का सेवन शरीर को मजबूत बनाता है और इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करता है। जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है और बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। ब्राह्मी का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। आयुर्वेद के अनुसार इसकी तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से हार्मोन बैलेंस होता है जिससे तनाव और चिंता दूर होता है। इसके लिए चिंता और अवसाद के समय ब्राह्मी की पत्तियां चबाएं।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

1.ब्राह्मी के कुछ सामान्य लाभों में बेहतर याददाश्त, घाव भरना, प्रतिरक्षा प्रणाली की क्षमता में वृद्धि, रूसी से राहत, बालों का झड़ना और त्वचा की सूजन शामिल हैं।

2.चिंता लंबे समय तक किसी व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर अप्रिय प्रभाव डाल सकती है।आजकल, युवा बहुत अधिक तनाव में हैं। ब्राह्मी को तंत्रिका टॉनिक के रूप में जाना जाता है और प्राचीन भारत में इस पौधे का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता था।

3.अनिद्रा किसी भी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकती है और अत्यधिक तनाव, खराब नींद की आदतों और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के सेवन से स्थिति अक्सर खराब हो जाती है।

4.ब्राह्मी के औषधीय गुणों में, यह जड़ी बूटी तनाव को कम करने और अनिद्रा के इलाज के रूप में प्रयोग किया जाता है और तेल के रूप में सोते समय लगाया जाता है।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...