1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

लोकसभा चुनाव के बीच BSP में बड़ा उल्टफेर हुआ है। ये कार्यवाही बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर की है। मायावती ने मंगलवार भतीजे आकाश आनंद को बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर और उत्तराधिकारी पद से मुक्त कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच BSP में बड़ा उल्टफेर हुआ है। ये कार्यवाही बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर की है। मायावती ने मंगलवार भतीजे आकाश आनंद को बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर और उत्तराधिकारी पद से मुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मायावती ने एक्स पर लिखा कि, विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए श्री कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने आगे लिखा कि, इसी क्रम में पार्टी में, अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता (maturity) आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।

साथ ही लिखा कि, जबकि इनके पिता आनन्द कुमार पार्टी व मूवमेन्ट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेेंगेे। अतः बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेन्ट के हित में एवं बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के कारवाँ को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है।

सीतापुर में दिया था भड़काऊ भाषण
बता दें कि, आकाश ने सीतापुर में भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस बयान के बाद आकाश आनन्द प्रचार करते हुए नहीं दिख रहे थे अब मायावती ने उन पर कार्रवाई करते हुए सभी पदों से मुक्त कर दिया।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...