Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 Live : यूपी में 11 बजे तक 21.18 फीसदी वोटिंग, ललितपुर मतदान में अव्वल

UP Election 2022 Live : यूपी में 11 बजे तक 21.18 फीसदी वोटिंग, ललितपुर मतदान में अव्वल

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान जारी है। राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर रविवार को मतदान के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। यूपी में तीसरे चरण में 11 बजे तक 21.18 फीसदी वोटिंग हुई है। तो वहीं पंजाब सुबह 11 बजे तक पंजाब में 17.77 फीसदी मतदान हुआ है। यूपी की बात करें तो 2017 में भाजपा ने इन 59 में से 49 सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में बीजेपी के सामने इस कामयाबी को दोहराने की चुनौती होगी।

पढ़ें :- iPhone 16 सिर्फ 7 मिनट में पहुंच जाएगा आपके घर! लंबी लाइन में लगने की झंझट खत्म

11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

फिरोजाबाद (24.30%)

फिरोजाबाद सदर  24.60%
शिकोहाबाद        24.70 %
सिरसागंज        25.26 %
जसराना      22.37 %
टूंडला    24.66%

मैनपुरी (24.45%)

पढ़ें :- Breaking-सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, दिखा रहा है अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी का ऐड

मैनपुरी 25.25%
भोगांव 23.90%
किशनी 24.60%
करहल  24.10%

एटा (24.30%)

अलीगंज 20%
एटा सदर 26%
मारहरा  26.70%
जलेसर 24.50%

कासगंज (22.54%)

कासगंज 23.26 %
अमांपुरः 23.22 %
पटियाली 21.15%

पढ़ें :- Tirupati Prasad Controversy : तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद विवाद पहुंचा आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, केंद्रीय खाद्य मंत्री ने की जांच की मांग

कानपुर में अब तक 16.27 फीसदी वोटिंग

कानपुर में मतदान शुरू होने के चार घंटे के बाद भी वोटिंग प्रतिशत में तेजी नहीं आई है। पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। प्रत्याशी कर्मचारियों पर धीमी गति से मतदान कराने का आरोप लगा रहे हैं। सुबह 11 बजे तक केवल 16.27 फीसदी वोट ही पड़ सके थे।

सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत बिल्हौर विधानसभा का रहा जहां 18.9 फीसदी वोट पड़े। घाटमपुर में 18.5 फीसदी वोट पड़े। बिठूर में 17.25 फीसदी मतदान हुआ। कल्याणपुर में 14.3, गोविंद नगर में 16.25, सीसामऊ में 18, आर्यनगर में 13, किदवई नगर में 16, कानपुर कैंट में 13.5, महाराजपुर में 17 और घाटमपुर में 18.5 फीसदी वोट डाले गए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में इटावा जिले की तीनों सीटों पर मतदान चल रहा है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बूथों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लग गईं हैं। वोट डालने के लिए युवा, बुजुर्ग, महिलाओं में होड़ लगी हुई है। तीसरे चरण में इटावा जिले की तीन सीटें जसवंतनगर, इटावा सदर और भरथना सुरक्षित सीट पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। अभी तक जिले में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं आई है। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति सिंह और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने सुबह से ही कई बूथों का निरीक्षण करके सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इटावा जिले की जसवंतनगर सीट से मुलायम सिंह यादव के भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के विवेक शाक्य चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही मतदान के लिए बूथों पर लंबी लाइनें लगीं हुईं हैं। लोगों में मतदान के लिए खासा उत्साह है।

पढ़ें :- Bengal Violence Case : सुप्रीम कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार, इन मामलों को दूसरे राज्यों में ट्रांसफर करने की थी मांग, एएसजी ने वापस ली याचिका
Advertisement