Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस, SP और BSP के कई नेता, डिप्टी सीएम ने दिलाई सदस्यता

UP Election 2022: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस, SP और BSP के कई नेता, डिप्टी सीएम ने दिलाई सदस्यता

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद नेताओं का पाल बदलने का दौर जारी है। सोमवार को भाजपा ने कांग्रेस और सपा को बड़ा झटका दिया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस और सपा के पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह, झांसी में मऊरानीपुर की पूर्व सपा विधायक रश्मि आर्या ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे ब्रजमोहन सिंह कुशवाहा, जनवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र चौहान और सपा नेता डॉ सुरभि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 

इस दौरान डिप्टी सीएम ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। साथ ही कहा कि नए सदस्यों के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Advertisement