Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: बसपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

UP Election 2022: बसपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा (BJP) के दिग्गज नेताओं का भी यूपी दौरा शुरू हो गया है। चुनाव के करीेब आते ही नेताओं का पाल बदलने का दौर भी शुरू हो गया है। नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं।

पढ़ें :- ED को झारखंड में नौकर के घर मिला नोटों का पहाड़; मंत्री के निजी सचिव से है कनेक्शन

रविवार को बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) के कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) और भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) ने विभिन्न दलों से आने वाले नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सपा के बाद अब भाजपा में नेताओं का शामिल होना शुरू हो गया है।

रविवार को विभिन्न दलों से आए 17 नेताओं ने भाजपा (BJP) की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) ने इन सभी को भाजपा (BJP) की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यूपी में कानून का राज स्थापित हुआ है। आज उत्तर प्रदेश तो उत्तम प्रदेश बन रहा है। हमारी सरकार के कार्यकाल में सभी योजना का लाभ एक-एक व्यक्ति को मिला है। अब तो लक्ष्य 2024 तक हर गरीब को पक्का मकान का है।

Advertisement