Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Encounter: मथुरा में सुबह-सुबह एनकाउंटर, मारा गया छैमार गिरोह का सरगना फ़ाती असद, एक लाख रुपये का था इनाम

UP Encounter: मथुरा में सुबह-सुबह एनकाउंटर, मारा गया छैमार गिरोह का सरगना फ़ाती असद, एक लाख रुपये का था इनाम

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Police Encounter: यूपी के मथुरा में रविवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश फ़ाती असद को मार गिराया है। छैमार गिरोह के सरगना असद के लूट, डकैती और हत्या समेत खिलाफ तीन दर्जन से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज थे। उस पर यूपी के अलावा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर में कई केस दर्ज थे।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह हाइवे पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम, क्षेत्र में वांछित और इनामी बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में गश्‍त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छैमार गिरोह के बदमाश एटीवी के पीछे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू की और बदमाशों को सरेंडर करने की चेतावनी दी। लेकिन, बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में असद को गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल असद को पुलिस इलाज के लिए अस्‍पताल ले गई जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, छैमार गिरोह का सरगना असद के पिता का नाम यासिन है। वह हापुड़ जिले के गढ़ मुक्‍तेश्वर का रहने वाला था। उसके खिलाफ लूट, डकैती, हत्‍या के तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

Advertisement