Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IAS-PCS Transfers : योगी सरकार ने पांच IAS और छह PCS अफसरों का किया तबादला, बदल गए दो जिलों के जिलाधिकारी

UP IAS-PCS Transfers : योगी सरकार ने पांच IAS और छह PCS अफसरों का किया तबादला, बदल गए दो जिलों के जिलाधिकारी

By santosh singh 
Updated Date

Yogi

लखनऊ : योगी सरकार (Yogi Government) ने गुरुवार देर रात 11 अफसरों का तबादला कर दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पांच आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले (UP IAS-PCS Transfers) और नई तैनातियां की हैं। शासन ने जालौन और बहराइच के जिलाधिकारी समेत पांच आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें नगर आयुक्त, विशेष सचिव और सीडीओ भी शामिल हैं। जालौन डीएम रहे राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है। बता दें क‍ि साल 2025 में IAS राजेश कुमार पाण्डेय ने जालौन डीएम रहते हुए राष्ट्रीय जल पुरस्कार में दो करोड़ का पुरस्कार जीता था, जो उनको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने दिया था।

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

पांच IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

तबादला लिस्ट के मुताबिक, जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को अब बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में झांसी की नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के साथ यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी बी. सूदन को झांसी नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा अब बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी होंगे।

6 PCS अफसरों की बदलीं जिम्मेदारियां

पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर अब 70 साल की आयु तक दे सकेंगे सेवा, जानें नए अपडेट

सरकार ने PCS अफसरों के स्तर पर भी बदलाव किया है। इसके तहत भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक सुशील प्रताप सिंह को अब लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा बदायूं के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर बनाया गया है। वहीं गोंडा के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह को उपनिदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की जिम्मेदारी दी गई है। झांसी के नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा को अब अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गोंडा बनाया गया है। वहीं कुशीनगर के उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई जिलों में बदले अधिकारी

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल से बहराइच, जालौन, झांसी, बाराबंकी और गोंडा समेत कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। नए पदों पर तैनाती के साथ इन अधिकारियों के सामने अब अपने-अपने विभाग और जिलों में प्रशासनिक कामकाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

पढ़ें :- यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर, बोले- जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है
Advertisement