लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने रविवार को सहारनपुर के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसरों (IPS Transfer ) के तबादले कर दिया है। एस.बी सिरडकर को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, उप्र, की जिम्मेदारी दी गई है।
पढ़ें :- सोनौली में भाजपा के युवा नेता रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,समर्थकों में खुशी की लहर
UP IPS Transfer : योगी सरकार ने सहारनपुर एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसरों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली तैनाती? pic.twitter.com/YWXciTvXZN
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) June 29, 2025
वहीं सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उप्र से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन बनाया गया है। इसके अलावा आर.के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उप्र की जिम्मेदारी दी गई है। ये अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक, एपीटीसी, सीतापुर में तैनात थे।
पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका
आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर बनाया गया है। इनके पास अभी तक पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ की जिम्मेदारी थी। वहीं सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह राजयान को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक भेजा गया है।