लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने मंगलवार को 3आईपीएस और दो पीपीएस अफसरों के तबादला किया है। सुल्तानपुर लूट के बाद योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के एडिशनल एसपी अरुण चन्द्र को हटाया दिया गया है। अब इनकी जगह अखंड प्रताप सिंह को जिम्मेदारी मिली है।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत का विजयी आगाज, सूर्या के तूफान, अक्षर की फिरकी और सिराज की रफ्तार... यूएसए को 29 रन से हराया
बीते 28 अगस्त को सुल्तानपुर में भरत ज्वेलर्स के यहां हुई लूट का खुलासा होने के बाद अब बड़े अफसरों पर कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। योगी सरकार ने सुल्तानपुर के एडिशनल एसपी अरुण चन्द्र को हटा दिया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय में स्थित चुनाव प्रकोष्ठ में तैनाती दी है। वहीं, चुनाव प्रकोष्ठ में तैनात अखंड प्रताप सिंह को सुल्तानपुर में एडिशनल एसपी बनाया है।
दरअसल, 28 अगस्त को ज्वेलर्स की दुकान में दिन दहाड़े हुई लूट के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे। जिस पर विपक्ष ने योगी सरकार को जम कर घेरा था। इस मामले में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जबकि एक आरोपी मंगेश यादव को एनकाउंटर में ढेर किया गया था। हालांकि अभी भी चार आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
आईपीएस मानुष पारिक (IPS Manush Parik) को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली नियुक्त किया गया है। आईपीएस आंशिका वर्मा प्रभारी एएसपी दक्षिणी बरेली बनाया गया है। आईपीएस कुंवर आकाश सिंह को प्रभारी ASP मुरादाबाद ग्रामीण नियुक्त किया गया है।