Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: जनसंख्या नियंत्रण को लेकर तैयार होगा कानूनी मसौदा, दो से अधिक बच्चों के अभिभावकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

यूपी: जनसंख्या नियंत्रण को लेकर तैयार होगा कानूनी मसौदा, दो से अधिक बच्चों के अभिभावकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जल्द ही ठोस कदम उठाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो दो से अधिक बच्चों वाले पेरेंट्स की मुश्किलें बढ़नी तय है। दरअसल, यूपी में राज्य विधि आयोग ने प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून का मसौदा बनाना शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, लगाए थे पार्टी पर गंभीर आरोप

हालांकि, इस कानून के मसौदे को तैयार करने से पहले राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में लागू कानूनों के साथ सामाजिक परिस्थितियों व अन्य बि‍ंदुओं पर अध्ययन किया जा रहा है। बता दें कि, जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कई बार सवाल उठ चुका है।

अब इसे कानूनी अमलीजामा पहनाए जाने की बात की जा रही है। साथ है। अब जनसंख्या नियंत्रण को लेकर तैयार हो रहे मसौदे पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि इस मुद्दे पर एक सार्थक बहस होनी चाहिए।

 

पढ़ें :- खड़गे का EC पर बड़ा अटैक,'वोटिंग आंकड़ा जारी करने में इतनी देरी क्यूं, क्या यह अंतिम परिणामों में गड़बडी करने का प्रयास तो नहीं है?
Advertisement