Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Legislative Assembly Monsoon session : सपा विधायकों का महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन

UP Legislative Assembly Monsoon session : सपा विधायकों का महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । यूपी विधानसभा मानसून सत्र (UP Legislative Assembly Monsoon session) के पहले दिन बाहर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायकों ने महंगाई और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे सपा विधायकों ने कहा कि हम लोग यहां रसोई गैस की बढ़ी कीमतों,पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, बेरोज़गारी, नौजवानों के साथ अत्याचार, किसानों का उत्पीड़न और आजम खान पर फर्जी मुकदमों के विरोध में बैठे हैं।

पढ़ें :- ईरानी दुल्हन फ़ायजा को कट्टरपंथियों ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस में की शिकायत

सपा विधायक व एमएलसी सत्र के पहले दिन बैलगाड़ियों से विधानभवन जा रहे थे, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। सपा नेता पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की बढ़ती कीमतों के कारण सरकार का विरोध कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सदन में दिवंगत विधायक सुरेश श्रीवास्तव, औरैया विधायक रमेश चंद्र दिवाकर, नवाबगंज विधायक केसर सिंह, सलोन रायबरेली के विधायक दल बहादुर कोरी व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के साथ ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भी दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सत्ता पक्ष गांव, गरीब, महिलाओं व विकास के हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पढ़ें :- Video: हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत से ठीक पहले का वीडियो आया सामने; घायल हालत में ड्रोन पर हमला करता दिखा

सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष गांव, गरीब, महिलाओं व विकास के हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि सदन में सार्थक चर्चा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज से उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद जनता से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने एवं कार्यवाही में भाग लेने वाले सभी माननीय सदस्यगणों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन।

सीएम योगी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रदेश के विकास एवं जनहित में सभी लोग मिलकर विधान मंडल के मानसून सत्र की कार्यवाही को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने व सकुशल संपन्न करने में अपना योगदान देंगे।सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधान मंडल देश का सबसे बड़ा विधान मंडल है। यहां से हम जो भी कार्य करते हैं, पूरे देश में उसका संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनहित एवं प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

भाजपा का झूठ सबको बताएंगे और भाजपाइयों को आईना दिखाएंगे:  अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन ट्वीट कर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का झूठ सबको बताएंगे और भाजपाइयों को आईना दिखाएंगे। नहीं चाहिए भाजपा सरकार।

पढ़ें :- UP by-election: सपा ने मीरापुर से सुम्बुल राणा को बनाया प्रत्याशी, इससे पहले इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया था एलान

सपा महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे को जोर शोर से उठाएगी: रामगोविंद चौधरी

सपा विधान मंडल दल के नेता रामगोविंद चौधरी (SP Legislature Party leader Ramgovind Choudhary) ने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे को जोर शोर से उठाएगी। सरकार ने किसानों से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। खाद-बीज महंगा कर दिया गया। डीजल के दाम बढ़ने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। तमाम किसानों ने इस सीजन में खेत को खाली छोड़ दिए हैं। अनाज से लेकर दाल तक के दाम बढ़ गए हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से तमाम लोगों ने दम तोड़ दिया। युवाओं को नौकरी देने के वादे पर भी सरकार पूरी तरह से फेल रही है।

Advertisement