UPSSSC Lekhpal 2025 Registration: यूपी में लेखपाल के 7,994 पदों पर आवेदन प्रक्रिया सोमवार 29 दिसंबर से शुरू हो गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। साथ ही यह भी जान लेना आवश्यक है कि उम्मीदवारों का चयन PET-2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र और इच्छुक हैं, उन्हें पूरी प्रक्रिया अच्छे से समझ लेना जरूरी है, ताकि फॉर्म भरते समय किसी तरह की गलती न हो।
पढ़ें :- लोकतंत्र का महासंग्राम: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग का महासंग्राम, 5.3 करोड़ मतदाता तय करेंगे सत्ता का भविष्य
यूपी लेखपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक चलेगा। पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में भाग लेने के लिए यूपी पीईटी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
आवेदन शुरू: 29 दिसंबर, 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी, 2026
योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष
पढ़ें :- KKR vs LSG Live Streaming : आज आईपीएल में केकेआर की लखनऊ से होगी भिड़ंत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
आयु सीमा: 18-40 वर्ष
विशेष लाभ: न्यूनतम 2 साल की मिलिट्री सेवा, NCC ‘B’ सर्टिफिकेट धारकों को एक्स्ट्रा वेटेज
आवेदन से पहले जरूरी बातें
उम्मीदवार का UPSSSC पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा होना चाहिए।
सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सही होनी चाहिए।
पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन फॉर्मेट में तैयार रखें।
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
UP Lekhpal 2025: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in खोलें।
स्टेप 2: भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें
पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार
होमपेज पर “Lekhpal Recruitment 2025” या “Apply Online” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: OTR के जरिए लॉगिन करें
अब अपने ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करें। जिन उम्मीदवारों ने पहले से ओटीआर किया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है।
स्टेप 4: आवेदन फॉर्म भरें
लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, श्रेणी (कैटेगरी), पता और संपर्क विवरण भरना होगा। पहले से ओटीआर में भरी गई जानकारी अपने आप दिखाई देगी।
स्टेप 5: दस्तावेज अपलोड करें
अब निर्धारित फॉर्मेट और साइज में दस्तावेज अपलोड करें, जैसे-
पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम
फोटो
हस्ताक्षर
शैक्षिक प्रमाण पत्र
स्टेप 6: आवेदन शुल्क का भुगतान करें
जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क जमा करें।
स्टेप 7: फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लें
सभी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
पदों की संख्या में हुआ संशोधन
पढ़ें :- भारत की अंतरिक्ष उड़ान का काउंटडाउन शुरू, गगनयान से पहले होंगे तीन बड़े ट्रायल : ISRO चेयरमैन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण में बदलाव किया है। 16 दिसंबर को जारी विज्ञापन में ओबीसी के लिए 1,441 पद तय किए गए थे, जिसमें संशोधन होने के बाद अब 2,158 पद ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही SC और ST के लिए पदों की संख्या बढ़ गई।
संशोधित आरक्षण के बाद कितनी है वेकेंसी?
संशोधित यूपी लेखपाल भर्ती में जनरल कैटेगरी के लिए पदों की संख्या कम कर दी गई है, जबकि पिछड़े वर्गों के लिए सीटें बढ़ा दी गई हैं। संशोधित पदों का वितरण इस प्रकार है-
जनरल: 3,205 पद (905 की कमी)
अनुसूचित जाति (SC): 1,679 पद (253 की बढ़ोतरी)
अनुसूचित जनजाति (ST): 160 पद (10 की बढ़ोतरी)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 2,158 पद (717 की बढ़ोतरी)
EWS: 792 पद (कोई बदलाव नहीं)
चयन प्रक्रिया
पढ़ें :- मौलाना यासूब अब्बास, बोले- अब यह साफ हो गया कि अब ईरान है सुपर पॉवर
उम्मीदवारों को PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल वही लोग योग्य होंगे जिन्होंने PET-2025 में भाग लिया है और आयोग से स्कोरकार्ड प्राप्त किया है। शून्य या नेगेटिव मार्क्स वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिंग से बाहर कर दिया जाएगा।
इसके बाद दो घंटे की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 मल्टीपल-चॉइस प्रश्न होंगे, जिसमें भारतीय इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी, उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे।