Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: खैराखास मठ के महंत और दो शिष्यों ने महिला को बनाया हवस का शिकार, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

यूपी: खैराखास मठ के महंत और दो शिष्यों ने महिला को बनाया हवस का शिकार, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

बलिया: उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के ऊपर दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही चले जा रहें है। अभी हाथरस का मामला ठंढा भी नहीं हुआ था कि एक और मामला सामने आ गया। दरअसल, यूपी के बलिया से एक बड़ी खबर आई है। दरअसल यहां जिले के खैराखास मठ के एक महंत और उसके दो शिष्यों पर आरोप लगा है कि उन्होंने साथ मिलकर एक युवती का यौन शोषण किया। इस मामले में लगे आरोप के मुताबिक महंत पिछले सात सालों से लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

कोर्ट का आदेश जारी

इस मामले में अब कोर्ट का आदेश जारी हो गया है जिसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत 3 जनवरी को केस दर्ज किया गया। वहीं अब तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस मामले में पीड़ित लड़की बीते शुक्रवार को अपनी शिकायत लेकर डीआईजी आजमगढ़ मंडल, सुभाष चंद्र दुबे के पास पहुंची थी।

इस दौरान पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि, ‘महंत अपने शिष्यों के साथ मिलकर पिछले सात सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है और उसे लगातार डरा धमका रहा है।’ इस पूरे मामले में पीड़ित लड़की का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। कहा जा रहा है पीड़ित लड़की सुल्तानपुर की रहने वाली है और इस समय उभांव थाना के एक गांव में रह रही है।

7 साल से कर रहें दुष्कर्म

इस मामले में लड़की ने आरोप लगाया है कि, ‘मौना बाबा के नाम से फेमस महंत भूपन तिवारी और उसके दो शिष्यों नारायण दुबे और राजेश कुमार गुप्ता ने साल 2015 में उसके साथ दुष्कर्म किया था।’ इस माले में पीड़िता का यह भी कहना है कि, ‘महंत उसका रिश्तेदार है। लड़की के पिता की मौत के बाद वह पढ़ाई के लिए उसे मठ ले गया था।’ इस पूरे मामले में डीआईजी ने कहा, ‘लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।’

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 
Advertisement