Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Mango Festival 2024 : आम महोत्सव में लगभग 800 से अधिक प्रजातियों की प्रदर्शनी का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

UP Mango Festival 2024 : आम महोत्सव में लगभग 800 से अधिक प्रजातियों की प्रदर्शनी का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आम महोत्सव (Aam Mahotsav) का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने महोत्सव का शुभारंभ किया। 12 से 14 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में आम की विभिन्न प्रजातियों व उनके उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है।

पढ़ें :- रसोई गैस की कीमतों में भारी इजाफे पर कांग्रेस, बोली- मोदी है तो मुमकिन है, एक दिन में मोदी जी इतना विकास

तीन दिवसीय आम महोत्सव (Aam Mahotsav) में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के किसान, बागवान, स्टेकहोल्डर, निर्यातक भी शामिल होंगे। आम महोत्सव-2024 में लगभग 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। आम से बने विभिन्न पकवान एवं व्यंजन प्रदर्शित किये जायेंगे। आम विविधता प्रदर्शनी में 120 से अधिक किस्मों के प्रदर्शन, आमंत्रण (क्रेता-विक्रेता बैठक), आम खाने की प्रतियोगिता, प्रशिक्षण सेमीनार विशेष आकर्षण होंगे।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत

सात श्रेणी के 58 वर्ग में होगी प्रतियोगिता

आम महोत्सव (Aam Mahotsav) में 12 से 14 जुलाई के बीच सात श्रेणी के 58 वर्ग में में आम की विभिन्न प्रजातियों एवं आम के प्रसंस्कृत पदार्थों की प्रतियोगिता होगी। महोत्सव में विभिन्न संस्थाओं द्वारा 800 प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। आम संरक्षित पदार्थ वर्ग में 90 प्रतिभागियों द्वारा 310 नमूने, आम पकवान में तीन प्रतिभागियों द्वारा 10 नमूने प्रदर्शित किए जाएंगे। महोत्सव में कुल 1317 प्रतिभागियों द्वारा 2350 नमूने प्रदर्शित किए जाएंगे।

Advertisement