Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का बड़ा फैसला, होली पर दोपहर ढाई बजे से रात 10 बजे तक चलेगी लखनऊ मेट्रो

यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का बड़ा फैसला, होली पर दोपहर ढाई बजे से रात 10 बजे तक चलेगी लखनऊ मेट्रो

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UP Metro Rail Corporation) ने रंगों के त्योहार होली (Holi) पर 14 मार्च को सुबह 6 बजे से मेट्रो का संचालन का फैसला लिया है। दोपहर बाद ढाई बजे से आम लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए लखनऊ मेट्रो (Lucknow Metro) संचालित कराई जाएगी।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में देश दिशाविहीन है, शिक्षा और स्वास्थ्य का क्षेत्र पूरी तरह से हो गया बर्बाद: अखिलेश यादव

होली (Holi)  पर लोग सुबह से ही जमकर रंग खेलते हैं। इसको देखते हुए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Metro Rail Corporation) ने यह निर्णय लिया है। ताकि रंगों से मेट्रो के कोच गंदे न हों। इसलिए सुबह के बजाय दोपहर बाद से मेट्रो का संचालन शुरू कराया जाएगा। कारपोरेशन के जनसंपर्क विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

हर साल की तरह इस साल भी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Metro Rail Corporation) होली (Holi)  के मौके पर मेट्रो का संचालन सुबह की शिफ्ट में नहीं करेगा। दोपहर ढाई बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहेगा। आम दिनों में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Metro Rail Corporation) का संचालन सुबह छह बजे से होता है।

लेकिन, मेट्रो अगर सुबह संचालित की जाएगी तो आवागमन के लिए लोग मेट्रो का सहारा लेंगे और रंगों के पर्व के चलते होली (Holi) खेलने लगेंगे जिससे मेट्रो के कोच पर दाग धब्बे लग सकते हैं। इन्हें छुड़ाना भी काफी मुश्किल होगा। यही वजह है कि छह बजे से मेट्रो का संचालन न करके दोपहर 2:30 बजे से किया जाएगा।

अमूमन दो बजे तक लोग रंग खेलकर फ्री हो जाते हैं और फिर होली (Holi)  मिलन के लिए अपने सगे संबंधियों के यहां जाना शुरू करते हैं। यही कारण है कि होली (Holi)   में दोपहर बाद से रात तक यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए मेट्रो संचालित होगी।

पढ़ें :- केजरीवाल के बरी होने पर कपिल सिब्बल का बीजेपी पर सीधा वार, बोले- ‘जेल भेजो, सरकार गिराओ और चुनाव जीतो’, CBI-ED सरकार का हथियार

लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (Lucknow Metro Rail Corporation) के डीजीएम पंचानन मिश्रा (DGM Panchanan Mishra) ने बताया कि होली (Holi)   पर 14 मार्च को सुबह छह बजे के स्थान पर दोपहर बाद ढाई बजे से मेट्रो का संचालन आम दिनों की तरह कराया जाएगा। इससे लोग मेट्रो से आराम से अपने रिश्तेदारों के यहां होली मिलने जा सकेंगे।

Advertisement