Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nagar Nikay Chunav 2023 : यूपी निकाय चुनाव में सभाएं व रोड शो कर सीएम योगी पार्टी की जीत करेंगे सुनिश्चित, जानें पूरा प्लान

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : यूपी निकाय चुनाव में सभाएं व रोड शो कर सीएम योगी पार्टी की जीत करेंगे सुनिश्चित, जानें पूरा प्लान

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) में महापौर पद के नामांकन के साथ भाजपा (BJP) के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज होगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पूरा फोकस सभी 17 नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाली नगर पालिका परिषदों की जीत पर है।

पढ़ें :- Lucknow News : नामांकन से पहले हनुमान सेतु मंदिर में राजनाथ सिंह ने की पूजा, थोड़ी ही देर में पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

निगमों में होने वाले महापौर के नामांकन में केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) सभी सभी नगर निगमों के साथ बड़ी नगर पालिकाओं में चुनावी सभा और रोड शो करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के साथ सरकार के मंत्रियों को भी जातीय समीकरण के लिहाज से चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी।

पार्टी ने चुनाव प्रभारियों को साफ संदेश दिया है कि चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास करें। किसी भी बड़े नेता या मंत्री की सभा की आवश्यकता हो तो प्रदेश मुख्यालय में बताएं।

Advertisement