UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव होगा। चार और 11 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी और 13 मई को चुनाव के नतीजे आयेंगे। लंबे समय से निकाय चुनाव की तारीखों का इंतजार हो रहा था। वहीं, अब चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है।
पढ़ें :- UP weather alert: यूपी में बारिश के बीच कब से बदलेगा मौसम, आया बड़ा अपडेट
राज्य में निकाय चुनाव आरक्षण के चलते देरी में हो रहे थे। इसको लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक सुनवाईयां चलीं। पहली बार आरक्षण की सूची 5 दिसबंर को जारी की गयी थी तब पिछड़ों के साथ आरक्षण में हुए अन्याय की बात कह चुनाव लटक गये। फिर 30 मार्च को दोबारा नये सिरे से आरक्षण सूची जारी की गयी। बता दें कि, प्रदेश में 17 नगर निगम सीट, 199 नगर पालिका की सीट, 544 नगर पंचायत की सीटों पर चुनाव होना है।
प्रदेश का बढ़ा सियासी पारा
बता दें कि, नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश का सियायी पारा बढ़ गया है। सभी पार्टियां निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। सत्ताधारी भाजपा, सपा, बसपा के साथ अन्य पार्टियां भी निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का जल्द ही ऐलान करेंगी।