Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: बांदा में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत, मौके पर प्रशासन-पुलिस की टीम

UP News: बांदा में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत, मौके पर प्रशासन-पुलिस की टीम

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर नदी में नहाने गए पांच बच्चे नदी में डूब गए। ये बच्चे गुरगवां गांव के पास स्थित नदी में नहा रहे थे। बच्चों के डूबने की खबर लगते ही चीख पुकार मच गया। ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने का काफी प्रयास किए लेकिन चार बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। वहीं, अन्य बच्चों की तलाश जा रही है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 5: यूपी में दोपहर तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत हुआ मतदान

बताया जा रहा है कि, कजरिया विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। महिलाओं व पुरुषों के साथ बच्चे भी मौजूद थे। इस दौरान विवेक उर्फ कन्नू अपने साथियों सूर्यांश, लवलेश, विजय, लक्ष्मी के साथ केन नदी में नहाने लगे। नहाते समय सभी तेज बहाव की तरफ चले गए, जिसके कारण वो पानी के बहाव में डूबने लगे। इस दौरान उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की और मदद के लिए आवाज लगाई।

पढ़ें :- जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है : राहुल गांधी

आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए और फिर उनको बचाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने चार बच्चों को बाहर निकाल लेकिन एक बच्चे का पता नहीं चला। बाहर निकले गए बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर एसडीएम पलानी शशि भूषण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बांदा, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी सहित समूचे थाना क्षेत्र का फोर्स मौके पर उपस्थित हैं।

Advertisement