Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-शहरों की समस्याओं के लिए BJP जिम्मेदार है

UP News: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-शहरों की समस्याओं के लिए BJP जिम्मेदार है

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता कर यूपी के निकाय चुनाव के लिए अपील जारी की है। साथ ही कहा कि प्रदेश और शहरों की समस्याओं के लिए भाजपा जिम्मेदार है। शहरों के नगर निगमों पर सबसे ज्यादा समय भाजपा का कब्जा रहा है।

पढ़ें :- UP weather alert: यूपी में बारिश के बीच कब से बदलेगा मौसम, आया बड़ा अपडेट

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, लखनऊ से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और टाउन एरिया में चुनाव होने जा रहा है। शहरों में जितनी भी समस्याएं हैं, भाजपा की देन हैं। शहरों के नगर निगमों पर सबसे ज्यादा समय तक भाजपा का कब्जा रहा है। इसके साथ ही कहा कि, आप में से सब लोग जानते होंगे कि ना जाने कितनी बार सरकार के स्तर पर मीटिंग की गई हैं कि लखनऊ समेत अन्य शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधर जाए।

इसी शहर में प्रधानमंत्री ने कूड़े से बिजली बनाने का कारखाना लगाया था कभी बिजली नहीं बनी। उन्होंने कहा कि, स्मार्ट सिटी में केवल एक दो बिंदु नहीं हैं। आपका ट्रैफिक मैनेजमेंट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए आपने क्या काम किया है? जो आपकी मेट्रो लखनऊ की थी, वाराणसी में बनने जा रही थी, कानपुर की मेट्रो थी, आगरा की मेट्रो थी उन मेट्रो को क्यों आगे नहीं बढ़ाया?

इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि, लखनऊ में आज जो बड़ा काम दिखाई दे रहा है वो सपा के शासनकाल में हुआ है। लखनऊ में मेट्रो का निर्माण जितना सपा सरकार में करवाया गया था वो उतना ही है। शहर के हजारों पार्क बर्बाद कर दिए गए हैं। रिवरफ्रंट भी बेहाल है। स्मार्ट सिटी का वादा किया गया था पर हुआ कुछ नहीं।

पढ़ें :- UP News: नौवीं के छात्रों ने AI से बनायी महिला शिक्षक की अश्लील फोटो, फिर कर दिया वायरल; FIR दर्ज
Advertisement