Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर निर्देश जारी

UP News : होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर निर्देश जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। होली के लिए अस्पतालो को आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के साथ ही डॉक्टरों की ड्यूटी भी तय की गई है। बलरामपुर अस्पताल में 50 बेड आरक्षित हैं। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि पर्याप्त दवाओं का इंतजाम भी किया गया है। इमरजेंसी में मरीजों की पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांच की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। लोकबंधु अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें त्वचा, हड्डी, जनरल सर्जरी और मेडिसिन के डॉक्टरों की ऑन काॅल ड्यूटी लगाई गई है।

पढ़ें :- वित्तीय वर्ष समाप्त होने में छह दिन शेष, 40 फीसदी नहीं खर्च हो पाया बजट , एक कार्यदिवस में पूरा बजट इस्तेमाल करना विभागों के लिए बना टेढ़ी खीर

बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में 30 बेड आरक्षित हैं। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नेत्र व हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई गई है। ठाकुरगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में 10, सिविल अस्पताल में 30, केजीएमयू में 30 और लोहिया संस्थान में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं।

इमरजेंसी होने पर मदद के लिए डायल करे 108 व 102

होली के दौरान 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। एंबुलेंस का संचालन करने वाली ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि होली के दिन 108 एंबुलेंस चिह्नित स्थानों, दुर्घटना बहुल क्षेत्रों व थानों के पास मौजूद रहेगी। गर्भवती महिलाओं व दो साल तक बच्चों को भी सेवाएं दी जाएंगी। प्रदेश में 108 सेवा की 2,200 और 102 सेवा की कुल 2,270 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं।

मदद के लिए इन नंबरों पर करें फोन

पढ़ें :- Ram Navami Holiday: यूपी में रामनवमी पर 26 और 27 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अस्पताल                        हेल्पलाइन

लोकबंधु।                     0522-2421146

सिविल।                      0522-4027511

बलरामपुर                     9118455570

ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल 9415001754

पढ़ें :- Ram Navami Holiday: यूपी में रामनवमी पर हो सकती है दो दिन की छुट्टी, जल्द हो सकता है आदेश जारी!

केजीएमयू (ट्रॉमा सेंटर)।      9453004209

लोहिया संस्थान              0522-6692000

सरकारी अस्पतालों में आज हाफ डे ओपीडी, कल बंद रहेंगे

राजधानी के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को ओपीडी दोपहर 12 बजे (हाफ डे) तक रहेगी, जबकि बुधवार को पूरी तरह से बंद रहेगी। सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों को इलाज मिलेगा। वहीं, केजीएमयू में सामान्य दिनों की तरह ओपीडी चलेगी। लोहिया व पीजीआई में नए पंजीकरण नहीं होंगे। पहले से जिन मरीजों के ऑपरेशन व जांच की तारीख मिली है, उन्हें इलाज मुहैया कराया जाएगा।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को ओपीडी का संचालन सामान्य दिनों की तरह होगा। ऑपरेशन के साथ पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी की जांच भी होगी। मेडिकल की कक्षाएं बंद रहेंगी। बुधवार को अवकाश रहेगा। लोहिया संस्थान व पीजीआई में मंगलवार को पुराने मरीजों को ओपीडी में देखा जाएगा। पहले से तय ऑपरेशन व जांच भी होंगे। नए मरीज का पंजीकरण नहीं होगा। लोहिया के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे संचालित होंगी। इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, राम सागर मिश्र, लोकबंधु, डफरिन, झलकारी बाई समेत दूसरे सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को हाफ डे ओपीडी होगी। अस्पतालों में बुधवार को अवकाश रहेगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं का संचालन होगा।

होली पर दोपहर में भी होगी जलापूर्ति

पढ़ें :- BJP नेता विवेक मौर्य की पहल लाई रंग: अंबेडकरनगर में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन ​

होली पर जलकल विभाग दोपहर में भी पानी की आपूर्ति करेगा। अभी सिर्फ सुबह और शाम ही पानी की आपूर्ति की जाती है। पेयजल आपूर्ति से जुड़े कर्मचारियोंं के अवकाश भी निरस्त किए गए हैं। कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए गए हैं। इसी तरह सफाई और मार्ग प्रकाश से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर निगम की टीमें लगाई गई हैं।

जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि 4 मार्च को होली के दिन तीन वक्त सुबह पांच से नौ बजे, दोपहर 12 से तीन बजे और शाम पांच से रात नौ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। जहां आवश्यक होगा, वहां टैंकर भी लगाए जाएंगे। पेयजल आपूर्ति से जुड़े सभी कर्मचारी ड्यूटी पर रहेेंगे। सीवर सफाई से जुड़े कामोंं के लिए निजी कंपनी सुएज इंडिया के कर्मचारी तैनात रहेंगे। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में तीन व चार मार्च को तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की है। यहां पर 24 घंटे शिकायतें सुनी जाएंगी।

होली पर लगातार मिलेगी बिजली, नहीं होगी कटौती

होली के मौके पर उपभोक्ताओं को लगातार बिजली मिले, इसके लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पडेस्क भी बनाई है। जानकीपुरम क्षेत्रीय कार्यालय, पुरनिया उपकेंद्र में स्थापित नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है, जहां बिजली से जुड़ी कोई भी समस्या आने पर उपभोक्ता सूचित कर सकेंगे।

हेल्पडेस्क पर आने वाली समस्याओं का ये अधिकारी करेंगे निस्तारण

वीपी सिंह, मुख्य अभियंता, जानकीपुरम क्षेत्र, 9415901286

गीता आनंद, अधीक्षण अभियंता, 9453004527

पढ़ें :- 'यूपी में मुसलमानों का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा...' AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान

सुबोध झा, अधिशासी अभियंता, 9415901839

अजय कुमार, अधिशासी अभियंता, 9415901128

अक्षय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, 9415901369

मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता, 8004910673

पंकज कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता, 9453007418

अरुण कुमार भारती, अधिशासी अभियंता, 9415901297

सुशील कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, 9453004714

होली के दिन दोपहर ढाई बजे से मिलेंगी मेट्रो सेवाएं

होली पर मेट्रो सेवाएं दोपहर ढाई बजे से संचालित होंगी। मेट्रो के जनसंपर्क विभाग ने बताया है कि चार मार्च को होली मनाई जाएगी। ऐसे में मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 से रात 10:30 बजे तक ही संचालित होंगी। आम दिनों में सुबह साढ़े छह बजे से मेट्रो संचालित होती है। होली के बाद अगले दिन से सामान्य रुटीन के अनुसार मेट्रो चलाई जाएंगी।

 

Advertisement