1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ram Navami Holiday: यूपी में रामनवमी पर हो सकती है दो दिन की छुट्टी, जल्द हो सकता है आदेश जारी!

Ram Navami Holiday: यूपी में रामनवमी पर हो सकती है दो दिन की छुट्टी, जल्द हो सकता है आदेश जारी!

रामनवमी पर इस पर प्रदेश में दो दिन का अवकाश घोषित हो सकता है। इसके लिए जल्द ही आदेश जारी हो जाएगा। दरअसल, 26 मार्च को सरकारी छुट्टी है। ऐसे में अगर दो दिन की छुट्टी होती है तो 26 और 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर छुट्टी रहेगी। सूत्रों का कहना है कि, इस छुट्टी को लेकर जल्द ही सीएम योगी की तरफ से एलान किया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ram Navami Holiday: उत्तर प्रदेश में रामनवमी को लेकर लोगों में काफी संश्य बना हुआ है। कहीं 26 तो कहीं 27 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। हालांकि, रामनवमी को लेकर सरकारी छुट्टी 26 मार्च को हो। ऐसे में लोगों के सामने काफी संश्य बना हुआ है। इन सबके बीच सूत्रों से एक बड़ी जानकारी मिली है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने 21 से ज्यादा जिलों में नए CMO की तैनाती , चार साल से ज्यादा तैनात सीएमओ को भी हटाया, देखें तबादला लिस्ट

सूत्रों ने बताया कि, रामनवमी पर इस पर प्रदेश में दो दिन का अवकाश घोषित हो सकता है। इसके लिए जल्द ही आदेश जारी हो जाएगा। दरअसल, 26 मार्च को सरकारी छुट्टी है। ऐसे में अगर दो दिन की छुट्टी होती है तो 26 और 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर छुट्टी रहेगी। सूत्रों का कहना है कि, इस छुट्टी को लेकर जल्द ही सीएम योगी की तरफ से एलान किया जाएगा।

बता दें कि, रामनवमी का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है, जो नवरात्रि के अंतिम दिन होता है। साल 2026 में रामनवमी का पर्व 26 मार्च और 27 मार्च 2026 दोनों दिन मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

राम नवमी का शुभ मुहूर्त
इस बार रामनवमी 2026 में नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक मान्य होगी।

पढ़ें :- Naval Gallantry Park : राजनाथ सिंह, बोले-अब यूपी बदल चुका है, सीएम योगी का नहीं है कोई सानी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...