UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक नंवबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। दिवाली 31 अक्टूबर को होने के कारण सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार की घोषणा से पहले इस दिन कार्यालय खुले हुए थे। आज सरकार ने छुट्टी की घोषणा की है। सरकार का ये फैसला कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा जैसा है।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक
इससे पहले राज्य में 31 अक्टूबर की ही छुट्टी घोषित की गई थी लेकिन अब इसके साथ एक नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब प्रदेश में दो दिनों तक अवकाश रहेगा। दरअसल, इस बार दिवाली यूपी सहित कई राज्यों में 31 अक्टूबर की शाम से 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक मनाई जाएगी। जिसको लेकर योगी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को 1 नवंबर की छुट्टी दी गई है।