Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सरयू नदी में लगाई डुबकी, अयोध्‍या में पगड़ी उतारकर लगाए जय श्रीराम के नारे

UP News : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सरयू नदी में लगाई डुबकी, अयोध्‍या में पगड़ी उतारकर लगाए जय श्रीराम के नारे

By संतोष सिंह 
Updated Date

अयोध्‍या। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary)  सिर पर बंधा संकल्प का मुरेठा (पगड़ी) उतारने के उद्देश्य से मंगलवार को दल-बल के साथ पटना से अयोध्या धाम प्रस्थान किए थे। बुधवार सुबह यहां पहुंचते ही उन्‍होंने सरयू नदी (Saryu River) में स्‍नान कर पगड़ी उतर दी।

पढ़ें :- 'श्रेयस अय्यर को रिलीज करके KKR ने बड़ी गलती की, अब उनके पास IPL जिताने वाला कप्तान नहीं...' अनिल कुंबले का बड़ा बयान

मौके पर मौजूद उनके समर्थकों ने जयश्री राम के नारे लगाए। दरअसल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Chaudhary) ने जंगल-राज व अराजकतावादियों को सत्ता से हटाने का संकल्प लेते हुए सिर पर मुरेठा बांधा था। 28 जनवरी, 2024 को उस संकल्प की सिद्धि हो गई। उसके बाद उन्होंने सरस सलिला सरयू के पवित्र जल में स्नान कर प्रभु श्रीराम के चरणों में मुरेठा अर्पित करने व केशदान की घोषणा की थी।

28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जंगल-राज के प्रतीक महागठबंधन से अलग और मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। उसी दिन नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का सरकार बनाकर उनका संकल्प पूरा हो गया।

अब वे नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) के सहयोगी हैं और बिहार में सुशासन व विकास को समर्पित सरकार चल रही है।

पढ़ें :- MediaTek Dimensity 7060 SoC और 50MP Sony AI रियर कैमरा के साथ Lava Bold 2 5G भारत में लॉन्च, चेक करें स्पेक्स और कीमत
Advertisement