Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: महाराष्ट्र के सीएम-डिप्टी सीएम राम की नगरी पहुंचकर किया रामलला के दर्शन

UP News: महाराष्ट्र के सीएम-डिप्टी सीएम राम की नगरी पहुंचकर किया रामलला के दर्शन

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) रविवार को अयोध्या पहुंचे ओर भगवान श्रीराम का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) के साथ अन्य ​शिंदे गुट के अन्य नेता थे। शिंदे ने रामलला का पूजन अर्चन करने से पूर्व राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया।

पढ़ें :- UP News: सीतापुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बच्चों समेत पांच लोगों की निर्मम हत्याकर खुद को गोली से उड़ाया

अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे का सपना था, लाखों करोड़ों राम भक्तों का सपना था कि अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो…देश के प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर का निर्माण शुरू करके ये सपना सच कर दिखाया है।

लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने कहा था कि, भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है और इसलिए हमें धनुष और तीर का प्रतीक मिला है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं।

 

पढ़ें :- इस बार आप जैसे ड्राइवर ही, देश की सरकार का ड्राइवर बदलने जा रहे हैं: अखिलेश यादव
Advertisement