HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वर्षों तक आपने गांधी परिवार को मौका दिया, कोई विकास का काम नहीं हुआ, रायबरेली में बोले अमित शाह

वर्षों तक आपने गांधी परिवार को मौका दिया, कोई विकास का काम नहीं हुआ, रायबरेली में बोले अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यहां पर कई सारे लोगों ने मुझे कहा कि ये परिवार की सीट है। मैं बहन प्रियंका जी का भाषण सुन रहा था, उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यहां पर कई सारे लोगों ने मुझे कहा कि ये परिवार की सीट है। मैं बहन प्रियंका जी का भाषण सुन रहा था, उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं। बात तो सही है, रायबरेली वालों ने वर्षों से गांधी, नेहरू परिवार को जिताया है। लेकिन यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया जी और इनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है। चलो, सोनिया जी की तबियत तोड़ी नादुरुस्त रहती है, लेकिन राहुल बाबा या प्रियंका बहन आई हैं क्या?

पढ़ें :- भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा...बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव

इस दौरान अमित शाह ने पूछा कि, NTPC प्लांट में बॉयलर फटने से कई लोगों की मृत्यु हुई, यहां गांधी परिवार आया! बछरावां ट्रेन दुर्घटना में 50 लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया! नांव डूबने से आधे दर्जन लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया! तार गिरने से रोपाई कर रहीं 5 गरीब महिलाएं झुलस कर मर गईं, उनके घर कोई गया है! 5 बच्चियां डूबकर मर गईं, यहां गांधी परिवार आया! बहन प्रियंका… ये परिवार है आपका?

उन्होंने कहा कि, शहजादे आज यहां वोट मांगने आए हैं, आप इतने सालों से वोट दे रहे हो, आपको सांसद निधि से कुछ मिला है? उन्होंने पूरा खर्चा किया है, अगर आपको मिला नहीं है तो कहां गया? यह (सांसद निधि) उनकी वोट बैंक में गया। 70% से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम सोनिया गांधी ने किया है। इसके साथ ही कहा, ये गांधी परिवार झूठ बोलने में बड़ा माहिर है। अभी कह रहे हैं कि हम हर महिला को एक लाख रुपया देंगे। मैं अभी अभी तेलंगाना से आया हूं, तेलंगाना चुनाव में उन्होंने कहा था कि हम हर महिला को 15 हजार रुपये देंगे। प्रदेश की महिलाओं ने उन्हें सरकार चुनकर दे दी। 15 हजार क्या, 1,500 रुपये भी नहीं दिए।

गृहमंत्री ने कहा कि, वर्षों तक आपने गांधी परिवार को मौका दिया, कोई विकास का काम नहीं हुआ। अमेठी ने भी मौका दिया था, 2018 में अमेठी केलेक्टर ऑफिस का भूमि पूजन मैंने किया। ये (कांग्रेस) विकास में विश्वास ही नहीं रखते हैं। ये आपके सुख-दुख में भी नहीं आए हैं।
एक बार भाजपा को मौका दीजिए, हम रायबरेली को भी मोदी जी की विकास यात्रा से जोड़ेंगे।

 

पढ़ें :- ललन सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा-अभी 99 पर सांप काटेगा तो जीरो पर पहुंच जाएंगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...