Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : भाजपा के नवनियुक्त जिला व महानगर अध्यक्षों को सीएम योगी ने दी बधाई, दिया ये संदेश

UP News : भाजपा के नवनियुक्त जिला व महानगर अध्यक्षों को सीएम योगी ने दी बधाई, दिया ये संदेश

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा ने रविवार को प्रदेश के 72 संगठनात्मक जिलों के नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ सभी को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई दी है।

पढ़ें :- Video: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे संजय निषाद, अखिलेश यादव बोले-BJP के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के?

मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई!

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश में मा. प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं!

भाजपा ने दो महीने की मशक्कत के बाद पदाधिकारियो की सूची जारी है। पदाधिकारियों की नियुक्ति में जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके जरिये सपा के पीडीए फॉर्मूले को मात देने की कोशिश की गई है।

यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आठ सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद पार्टी की नजर अब 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। सूची के जरिये पार्टी ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश शुरू कर दी है।

पढ़ें :- US-Iran: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान की दो टूक, कहा-दुश्मन नहीं, सिर्फ दोस्तों के लिए खुलेगा होर्मुज
Advertisement