Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सीएम योगी बोले-पहेल माफिया गरीबों की जमीन पर करते थे कब्जा, अब गले में तख्ती लटकाकर घूम रहे

UP News: सीएम योगी बोले-पहेल माफिया गरीबों की जमीन पर करते थे कब्जा, अब गले में तख्ती लटकाकर घूम रहे

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कमान संभाल ली है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जगहों पर चुनाव जनसभा को संबोधित किया। मुथुरा और फिरोजाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी का भी जिक्र किया।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार को हर भारतीय की चिंता है। आज भारत कई देशों का सहयोग कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार ने वर्ष 2017 में मथुरा-वृंदावन नगर निगम का गठन किया, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन करके यहां के समग्र विकास की कार्य योजना को आगे बढ़ाने का कार्य किया। साथ ही कहा कि, वर्ष 2017 के पहले और बाद में साफ फर्क दिख रहा है।

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?

उन्होंने जवाहर बाग की घटना को याद दिलाते हुए पिछली सपा सरकार पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि, जैसे काशी में ‘श्री काशी विश्वनाथ धाम’ बन गया, वैसे ही श्री बांके बिहारी जी का धाम भी दिखाई देगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, इससे पहले की सरकारों में अराजकतापूर्ण व्यवस्थाएं थी। भ्रष्टाचारयुक्त व्यवस्ताएं थीं। उनकी सफाई करने में कुछ समय तो लगता ही लगता है।

इससे पहले प्रदेश में यह स्थिति थी कि कोई भी गुंडा माफिया किसी की भी झुग्गी झोपड़ी में कब्जा कर लेता था। आज प्रदेश में गुंडों-माफिया की यह स्थिति है कि वह गले में तख्ती लटकाकर घूम रहा है। आज ढाई-ढाई लाख रुपये देकर गरीब का घर बनवाया जा रहा है।

Advertisement