Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News DGP : यूपी पुलिस कार्यवाहक DGP के ही भरोसे रहेगी, आरके विश्वकर्मा का जानें कितना होगा कार्यकाल?

UP News DGP : यूपी पुलिस कार्यवाहक DGP के ही भरोसे रहेगी, आरके विश्वकर्मा का जानें कितना होगा कार्यकाल?

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP New DGP: यूपी के नए डीजीपी राज कुमार विश्वकर्मा (Raj Kumar Vishwakarma) को नियुक्त किया गया है। पूर्व डीजीपी डीएस चौहान (Former DGP DS Chauhan ) शुक्रवार को रिटायर हो गए हैं। राज कुमार विश्वकर्मा 1988 बैच के आईपीएस हैं। आरके विश्वकर्मा (RK Vishwakarma) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment Board) के अध्यक्ष हैं। वह 15 फरवरी 2020 से डीजी इंटेलीजेंस के पद पर कार्यरत थे। सीनियरिटी के हिसाब से इस पद के मुख्य दावेदारों की सूची में वह सबसे ऊपर हैं। आईपीएस लॉबी में उनकी बेदाग छवि है। 1988 बैच के आरके विश्वकर्मा पदभार ग्रहण करने के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को अचानक उनको बुलाया है। 

पढ़ें :- Lucknow News : नामांकन से पहले हनुमान सेतु मंदिर में राजनाथ सिंह ने की पूजा, थोड़ी ही देर में पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

उत्तर प्रदेश में डॉ देवेंद्र सिंह चौहान पिछले 11 महीने से डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। डॉ चौहान शुक्रवार को 31 मार्च को रिटायर हो गए। ये भी 1988 बैच के आईपीएस अफसर थे, इन्होंने प्रदेश के कई जिलों में अपनी सेवाएं दी है। देवेंद्र सिंह चौहान की गिनती प्रदेश के तेज तर्रार अफसरों में होती है।

Advertisement