UP News: उत्तर प्रदेश में मौसम के करवट ली है। बीते दिनों से यहां पर कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने जनहानि, पशुहानि और फसलों के नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा वितरित करने का निर्देश दिया है।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा
विभिन्न जनपदों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के दृष्टिगत सभी संबंधित अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करें।
क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/FFd9pBLxrH
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 20, 2023
पढ़ें :- UP News: प्रयागराज में कार चलाते समय फार्मासिस्ट की अचानक हार्ट अटैक से मौत
साथ ही कहा है कि अधिकारी राहत वितरण का कार्य जल्द से शुरू करें। उन्होंने अफसरों से फील्ड में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने राहत आयुक्त एवं प्रमुख सचिव नगर विकास के अधिकारियों को फील्ड में सर्वे करने एवं समस्याओं के तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया।