Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : पति के तीन दोस्तों ने महिला से किया गैंगरेप, बर्बरता की हद पार करते हुए प्राइवेट पार्ट में डाल दी शराब की बोतल

UP News : पति के तीन दोस्तों ने महिला से किया गैंगरेप, बर्बरता की हद पार करते हुए प्राइवेट पार्ट में डाल दी शराब की बोतल

By संतोष सिंह 
Updated Date

बांदा। यूपी (UP) के बांदा जिले (Banda District) में पति के साथ ससुराल जा रही महिला तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का आरोप लगाया है। पीड़िता के साथ हुई बर्बरता की बात सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोप है कि कोतवाली देहात (Kotwali Dehat) के गुरेह गांव (Gureh Village) के पास शनिवार देर रात शराब के नशे में तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप (Gang Rape) किया। हद तो तब हो गई जब एक आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में शारब की बोतल डाल दी(Put a Bottle of Liquor in The Private Part)। पीड़िता ने जब अपने साथ हुई बर्बरता की कहानी पुलिस को बताई तो उनके होश उड़ गए।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

पीड़िता के अनुसार वह अपने पति के साथ शनिवार को मायके से ससुराल जा रही थी। तभी कोतवाली देहात (Kotwali Dehat)  के गुरेह गांव (Gureh Village) के पास पति के तीन दोस्त मिले जिन्होंने उन्हें रोक लिया। पीड़िता ने बताया कि घटना के वक्त पति नशे में था। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन तीसरा व्यक्ति पीड़िता के विरोध की वजह से दुष्कर्म करने में असफल रहा तो उसने महिला के प्राइवेट पार्ट (Private Part)में शराब की बोतल (Bottle of Liquor) डाल दी।

एसपी बोले- मामला लग रहा है छेड़छाड़ का

घटना के बाद पीड़ित महिला ने 112 नंबर पुलिस (112 Number Police) को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके पति को कोतवाली ले आई। पुलिस मामले में महिला के बयान पर तफ्तीश में जुटी है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए बांदा अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र (Banda Additional Superintendent of Police Laxmi Niwas Mishra)ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई घटना की जानकारी के बाद मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिस महिला ने घटना की जानकारी दी वह महिला अपने दो परचित के व्यक्तियों के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल जा रही थी, जिसमें से एक व्यक्ति रिक्शा चलाता है और दूसरा उसका परिचित का है। इन लोगों ने रास्ते में शराब पी हैं। महिला भी शराब पिए हुए थी। शराब के नशे में ये लोग हंगामा करने लगे। इसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ की जा रही है प्रथम दृष्टया मामला छेड़छाड़ का है। दुष्कर्म जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पूरे मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत
Advertisement