UP News: उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का जल्द ही ऐलान हो सकता है। इसको लेकर कई नामों पर मंथन जारी है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) दिल्ली पहुंचे हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की है। केशव मौर्य और जेपी नड्डा (JP Nadda) के बीच हुई मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं हैं। इसको देखते हुए कयासों का दौर भी जारी है।
पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन
दरअसल, बीते कुछ दिनों से कयास लगाया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)को भाजपा का फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उनका नाम इस सूची में आगे भी था। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि भाजपा दलित या फिर किसी ब्राह्मण को प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी। ब्राह्मण और दलित समाज से भी कुछ नाम इस रेस में चलाए जा रहे हैं।
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे पी नड्डा जी से आत्मीय भेंट कर उत्तर प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया ! pic.twitter.com/dfyj9mUvR7
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 17, 2022
पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा
सबसे ज्यादा चर्चा में जिन ब्राह्मण नेताओं का नाम है उनमें हरीश द्विवेदी, योगेंद्र उपाध्याय, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद सुब्रत पाठक का नाम शामिल है। वहीं, दलित वर्ग से सांसद रमाशंकर कठेरिया और विनोद सोनकर के नाम भी समय समय पर चलते रहे हैं।
हालांकि जानकारों का मानना है कि भाजपा पूर्व के कई फैसलों की तरह इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में भी चौंकाने का काम करेगी। संभव है कोई ऐसा नाम आए जो कहीं चर्चा में भी न रहा हो।