Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के एक से दूसरे जिले में होंगे तबादले, आदेश जारी

UP News : बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के एक से दूसरे जिले में होंगे तबादले, आदेश जारी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी योगी सरकार (UP Yogi Government) ने बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय तबादले करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, जनगणना के कार्य को देखते हुए तबादलों में काफी पाबंदी रहेगी। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग (Basic and Secondary Education Department) के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा (Additional Chief Secretary Parthasarathi Sen Sharma) की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि शिक्षक/शिक्षिका के खुद या उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री के दिव्यांग होने, कैंसर पीड़ित होने या डायलिसिस पर होने की दशा में स्थानांतरण किया जा सकेगा।

पढ़ें :- अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए पहले दिन आठ पूर्व अफसरों ने दिया इंटरव्यू, जानें नियुक्ति प्रकिया के बारे में

इसी तरह, यदि पति/पत्नी दोनों बसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक हैं और उनमें से किसी के द्वारा आवेदन किया जाता है तो जहां पर शिक्षक-छात्र अनुपात न्यून होगा, उस जिले में उन दोनों में से किसी एक का स्थानांतरण किया जा सकेगा। वहीं, विषम परिस्थिति होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के अनुमोदन पर स्थानांतरण किया जा सकेगा।

Advertisement