Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: इटावा में मिट्टी का टीला ढहने से चपेट में आए तीन बच्चों की मौत, सीएम ने जताया दुख

UP News: इटावा में मिट्टी का टीला ढहने से चपेट में आए तीन बच्चों की मौत, सीएम ने जताया दुख

By शिव मौर्या 
Updated Date

इटावा। इटावा के बढ़पुरा क्षेत्र के गुलाब की गाड़िया गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, ये घटना गांव में मिट्टी की टीला ढहने से हुआ। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कैसरगंज सीट से बृजभूषण के बेटे करण भूषण​ सिंह हो सकते हैं प्रत्याशी, बीजेपी जल्द कर सकती है एलान

पुलिस ने बताया कि इस दर्दनाक घटना में जानवी(9) पुत्री बबलू, सोनाक्षी (7) पुत्री दीपचंद, कृष्णा (8) पुत्र करन सिंह की मौत हुई है। वहीं, अनुष्का (9) पुत्री ब्रजेश घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि, सभी बच्चे घर लीपने के लिए ​टील से मिट्टी खोदने के लिए गए थे। तभी मिट्टी का टीला धंस गया, जिसकी चपेट में आए इन मासूम बच्चों की जान चली गई।

वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। जिलाधिकारी व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement