1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी, बोले- नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है ‘न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण’

राहुल गांधी, बोले- नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है ‘न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण’

कांग्रेस पार्टी के नेता व वायनाड सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर ​लिखा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है- न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी, मतलब न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के नेता व वायनाड सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर ​लिखा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है- न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी, मतलब न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण।

पढ़ें :- BJP ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए अमरपाल मौर्य, हनुमान मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि भाजपा सरकार ‘अंधे निजीकरण’ से सरकारी नौकरियों को ख़त्म कर चुपके-चुपके दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों से आरक्षण छीन रही है। उन्होंने कहा कि 2013 में पब्लिक सेक्टर में 14 लाख स्थायी पद थे, जो 2023 तक आते आते सिर्फ 8.4 लाख ही बचे। राहुल गांधी ने कहा कि BSNL, SAIL, BHEL आदि जैसे टॉप PSU’s को बर्बाद कर लगभग 6 लाख पक्की नौकरियां सिर्फ पब्लिक सेक्टर से ही ख़त्म कर दी गई। ये वही पद हैं जहां आरक्षण का लाभ मिलता था।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि सरकारी कार्यों को ठेके पर देकर रेलवे जैसे संस्थानों में जो नौकरियां बैक डोर से ख़त्म की जा रही हैं उनकी तो कोई गिनती ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी मॉडल का ‘निजीकरण’ देश के संसाधनों की लूट है, जिसके ज़रिए वंचितों का आरक्षण छीना जा रहा है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने देश की जनता विश्वास दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस की गारंटी है। हम पब्लिक सेक्टर्स को मज़बूत करेंगे और 30 लाख रिक्त सरकारी पदों को भर कर हर वर्ग के लिए रोज़गार का द्वार खोल देंगे।

हताश, निराश और हारे हुए प्रधानमंत्री की बातें सुनिए,कांग्रेस आपके घर का कमरा ,गले का मंगलसूत्र और आपकी भैंस छीन लेगी

पढ़ें :- केमिस्ट्री के प्रोफेसर दीपक महस्के लेंगे अमित मालवीय की जगह, चुनावी आंकड़ों के हैं महारथी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि एक हताश, निराश और हारे हुए प्रधानमंत्री की बातें सुनिए। पीएम मोदी कहते हैं कि कांग्रेस आपके घर का कमरा छीन लेगी, कांग्रेस आपके गले का मंगलसूत्र छीन लेगी और कांग्रेस आपकी भैंस छीन लेगी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसी बहकी बहकी और झूठी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस उनकी 300 में से 150 से ज्यादा सीटें छीन कर सरकार बना रही है।

पढ़ें :- बीजेपी आईटी सेल प्रमुख पद से छुट्टी होने पर अमित मालवीय की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'मेरे 11 साल के कार्यकाल में...'

इस डर में मोदी, प्रधानमंत्री की गरिमा भूल ‘झूठ की मशीन’ बन गए हैं। INDIA की सरकार जनता से लेगी नहीं, उन्हें देगी – उतना ही पैसा जितना मोदी ने अपने अरबपति मित्रों पर लुटाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘अडानियों’ की नहीं ‘हिंदुस्तानियों’ की होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...