Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: मथुरा में दर्दनाक हादसा, टीला खिसकने से जमींदोज हुए तीन मकान, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

UP News: मथुरा में दर्दनाक हादसा, टीला खिसकने से जमींदोज हुए तीन मकान, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास टीला खिसकने से तीन मकान जमींदोज हो गए। इस हादसे के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेस्क्यू का काम शुरू हुआ।

पढ़ें :- Mojtaba Khamenei: तनाव कम करने के प्रस्ताव के बीच मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी, अमेरिका-इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात

शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास एक काफी पुराना टीला है। रविवार को अचानक ये खिसकने लगा। इसके बाद देखते ही देखते तीन मकान जमींदोज हो गए। इस हादसे के बाद मकान में रहने वाले परिवार और पास ही निर्माणाधीन दीवार पर काम कर रहे मजदूरों समेत एक दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव के कार्य में जुटी है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

 

 

 

पढ़ें :- सोनौली:भाजपा नेता प्रेम जायसवाल बने मनोनीत सभासद,बर्तन गली में उमड़ा जनसैलाब
Advertisement