Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Diwali festival : 112 की पीआरवी हर पल लोगों की मदद के लिए रही मुस्तैद

Diwali festival : 112 की पीआरवी हर पल लोगों की मदद के लिए रही मुस्तैद

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के 24 करोड़ नागरिकों की दीपावली पर्व  (Diwali festival) मनाने में कोई खलल न पड़े। इसके लिए यूपी-112 (UP-112) की 4,500 पीआरवी हर पल लोगों की मदद के लिए मुस्तैद रही। दीपावली पर्व  (Diwali festival) के दिन पूरे प्रदेश से 29285 नागरिकों को 112 ने सहायता पहुंचाने का कार्य किया, जबकि आम दिनों में प्रतिदिन करीब 17 हज़ार नागरिक मदद के लिए 112 पर कॉल करते हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर साधा निशाना, कहा-आपकी नीतियों से गरीब झुलस गए हैं

सर्वाधिक पुलिस सम्बन्धी सहायता ली गई

दीपावली पर्व  (Diwali festival) और उसके एक दिन पहले छोटी दीपावली पर्व  (Diwali festival) को सबसे अधिक सहायता पुलिस से सम्बंधित मामलों में लोगों ने ली। दीपावली पर्व  (Diwali festival) के दिन करीब 23475 हज़ार नागरिकों ने और छोटी दीपावली को (3 नवम्बर) को 17905 नागरिकों ने पुलिस से सम्बंधित मामलों में यूपी-112 (UP-112)  की मदद ली। दो दिनों में कुल 41380 नागरिकों ने पुलिस सम्बंधित मामलों में 112 से मदद ली।

5151 नागरिकों ने मेडिकल और फायर के मामलों में ली मदद

त्यौहार के मौके पर प्रदेश के लोगों ने सिर्फ पुलिस सम्बन्धी मामलों के लिए ही यूपी-112 (UP-112)  पर कॉल नहीं किया बल्कि मेडिकल और फायर से सम्बंधित मामलों में भी सहायता के लिए कॉल किया। दीपावली पर्व  (Diwali festival) के दिन 4748 नागरिकों ने मेडिकल सम्बन्धी सहायता के लिए और 403 नागरिकों ने आग लगने की स्थिति में फ़ायर ब्रिगेड (Fire Brigade) के लिए यूपी-112 (UP-112)  को कॉल कर सहायता ली।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : सावित्री सिंह, बोलीं-लोगों को मतदान बूथ तक पहुंचाना भी है राष्ट्र निर्माण कार्य

मानवीय सहायता देकर लाये चेहरों पर मुस्कान

त्योहार के मौक़े पर यूपी-112 (UP-112)  के अधिकारियों और कर्मियों ने न सिर्फ़ क़ानून-व्यवस्था और जीवन रक्षण का कार्य किया। बल्कि निर्धन व कमजोर लोगों को मिष्ठान आदि वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में अपना योगदान दिया। लखनऊ सहित प्रदेश के कई ज़िलों में पीआरवी कर्मियों ने अनाथ बच्चों के साथ त्योहार की ख़ुशियों को साझा किया।

Advertisement