लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव (UP Rajya Sabha Elections) के लिए समाजवादी पार्टी अपना तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कि ‘अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि सपा के दोनों और भाजपा के आठों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। 9 अक्टूबर को नाम वापसी की अवधि गुजरने के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी।
पढ़ें :- आजमगढ़ की अतरौलिया सीट को लेकर सुभासपा और निषाद पार्टी आमने-सामने, BJP के सामने बढ़ीं मुश्किलें
अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 6, 2026
बता दें कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने अपने दो राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान किया था। इसमें से एक धनराज लखवानी और दूसरे डॉ. रामगोपाल यादव हैं।
पढ़ें :- 'यूपी में किसी भी की सरकार बने, हमारा दबदबा बना रहेगा...' , विधानसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज
ओपी राजभर ने कसा तंज, बोले- मित्र अखिलेश जी बस हो गया टांय टांय फिस्स!
मित्र अखिलेश जी,
बस हो गया टांय टांय फिस्स!
वैसे कभी कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं। जैसे आज किया।
रही बात 403 की तो बस यही कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है।
पढ़ें :- 'मुझसे बड़ा गुंडा कौन है? मुख्तार, धनंजय-अभय और बृजेश सिंह करते हैं मेरी दरबारी...' मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान वायरल
@yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) October 6, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) के फैसले पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने तंज कसा है। उन्होंने कहा- मित्र अखिलेश जी बस हो गया टांय टांय फिस्स!