Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. उपेंद्र कुशवाहा जायेंगे राज्यसभा, एनडीए उम्मीदवार इस तारीख को करेंगे नामांकन

उपेंद्र कुशवाहा जायेंगे राज्यसभा, एनडीए उम्मीदवार इस तारीख को करेंगे नामांकन

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकमोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) एनडीए (NDA) की तरफ से 21 अगस्त को 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे, क्योंकि नामांकन दाखिल करने का यह आखिरी दिन है। उपेंद्र कुशवाहा एनडीए (NDA) गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कुछ दिन पहले ही एनडीए (NDA) की तरफ से आधिकारिक रूप से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का एलान किया गया था। एक सीट के लिए उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha), जबकि दूसरी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिंह की संभावना बताई जा रही है। हालांकि बिहार भाजपा की प्रदेश इकाई ने दावेदारों के नाम को शार्टलिस्ट कर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी गई है। ऐसी संभावना है कि भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा आज कर सकती है।

पढ़ें :- केतन अग्रवाल की मौत का मामला हत्या में बदला, मंगेतर और प्रेमी ने लोहागढ़ किले से दिया था धक्का, पुलिस के खुलासे से टूटा परिवार, बोले-उसे फांसी दो

उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को एनडीए की तरफ से राज्यसभा भेजने का मतलब यह है कि उन्हें बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले उन्हें साधने की कोशिश की जा रही है।

इस वजह से दो सीटों के लिए होंगे उपचुनाव

लोक सभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती और भारतीय जनता पार्टी के विवेक ठाकुर के जीतने के बाद यानि लोकसभा सदस्य बनने के बाद राज्यसभा की दो सीट खाली हो गई थी। अब उन्हीं दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। विवेक ठाकुर 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे जिनका कार्यकाल 2026 तक था, जबकि मीसा भारती जून 2022 को राज्यसभा सदस्य बनी थी। उनका कार्यकाल 2028 में समाप्त होगा।

पढ़ें :- Video Viral : स्कूल परिसर में शिक्षक और शिक्षिका की अश्लील हरकत कैमरे में कैद, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
Advertisement