नई दिल्ली। यूपीआई ऐप (UPI App) के जरिए मनी ट्रांसफर करना चुटकियों का काम है। हालांकि, वहीं जब किसी से अपना पैसा लेने की बात आती है तो दूसरा शख्स इस बात भूलने में देर नहीं लगाता। किसी को यह दिलाना की उसने आप से पैसे लिए थे और अब आपको अपने ही पैसों की जरूरत है, थोड़ा हिचकिचाहट महसूस करवाता है।
पढ़ें :- FIR हो, Privilege प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा: राहुल गांधी
ऐसे में कैसा हो अगर आप किसी को इस तरह याद न दिलाकर भी समय से अपना पैसे वापस पा लें। ऐसा यूपीआई ऐप (UPI App) के एक खास फीचर रिक्वेस्ट मनी के साथ किया जा सकता है।
रिक्वेस्ट मनी फीचर का करें इस्तेमाल
रिक्वेस्ट मनी फीचर (Request Money Feature) का इस्तेमाल कर किसी भी दूसरे यूपीआई यूजर (UPI User) की डिटेल्स शेयर कर उससे अपने पैसे वापस मांग सकते हैं। इस फीचर के साथ आपको रिमार्क्स का ऑप्शन मिलता है, जहां आप डिटेल दे सकते हैं कि कौन-से पैसे वापस मांग रहे हैं।
भीम ऐप (BHIM – Making India Cashless) के जरिए पेमेंट रिक्वेस्ट सेंड करने का तरीका
पढ़ें :- UP Panchayat Elections : चुनाव से पहले बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा
सबसे पहले भीम ऐप को ओपन करना होगा।
अब अपना पासकोड एंटर करना होगा।
अब Request Money पर टैप करना होगा
अब सर्च बॉक्स पर UPI ID या नंबर की डिटेल देनी होगी, जिससे अपना पैसा वापस चाहते हैं।
अब वेरिफाई पर टैप करना होगा।
पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले- इस ‘डील’ के बाद भाजपाई आत्मनिर्भरता जगह ‘परनिर्भरता’ का अपना लें नारा, स्वदेशी का नारा लगाने वाले आज कहां हो गये भूमिगत?
अब अमाउंट और रिमार्क में मैसेज सेंड कर सकते हैं।
अब रिक्वेस्ट पर क्लिक करना होगा।
अब स्क्रीन पर रिक्वेस्ट सेंट नजर आएगा।
यहां अमाउंट, ट्रांजेक्शन आईडी, टाइम, डेट और रिमार्क्स की डिटेल नजर आएगी।
इस रिसिप्ट को आप वॉट्सऐप, क्विक शेयर, मेल या मैसेज के जरिए शेयर भी कर सकते हैं।
दूसरे यूपीआई यूजर को कहां मिलेगा मैसेज
पढ़ें :- 15 साल बाद अभिनेता आदित्य पंचौली पर दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मुकदमा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 24 फरवरी की दी सुनवाई की तारीख
दूसरे यूपीआई यूजर (UPI User) को रिक्वेस्ट मनी (Request Money ) का ये मैसेज नोटिफिकेशन के जरिए मिल जाता है। इसके अलावा, यह मैसेज पेटीएम जैसे ऐप पर मिलता है। भीम ऐप से भेजा गया यह मैसेज दूसरे यूपीआई यूजर (UPI User) को टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी मिलता है।