Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. UPI MDR Charge :  दिवाली तक नहीं लगेगा यूपीआई पर MDR चार्ज , त्योहारी सीजन में बड़ी राहत

UPI MDR Charge :  दिवाली तक नहीं लगेगा यूपीआई पर MDR चार्ज , त्योहारी सीजन में बड़ी राहत

By अनूप कुमार 
Updated Date

UPI MDR  Charge :  सरकार ने UPI ट्रांजैक्शन पर दो दिन बाद लागू होने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी UPI MDR को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू करने की समयसीमा को सरकार ने बढ़ा दी है। अब इसे लागू करने की तय तारीख यानी 15 अक्टूबर से चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि यह किस तारीख से लागू होगा अभी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- UPI पर बड़ा बदलाव, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR, जानिए किस पर लगेगा चार्ज

बता दें कि केंद्र सरकार ने 2000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई लेनदेन पर 0.40% का मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया है और ये 15 अक्टूबर से लागू होने वाला था। इसके पहले व्यापारी लगातार सरकार से UPI पेमेंट पर चार्ज के फैसले को टालने की मांग कर रहे थे। यह फैसला 15 अक्टूबर को लागू होने वाला था। यह शुल्क सभी UPI भुगतानों पर नहीं लगेगा, बल्कि तय शर्तों के तहत आने वाले कुछ कारोबारी लेनदेन पर ही लागू होगा।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत 2000 से ज्यादा की पेमेंट यूपीआई के जरिए करने पर कुछ MDR पर 0.4 प्रतिशत का चार्ज लगाने की बात थी। यानी अगर कोई ग्राहक किसी दुकान से 2000 से ज्यादा का सामान खरीदता है और उसकी पेमेंट MDR के जरिए करता है, तो उसपर चार्ज लागू होता, लेकिन ये चार्ज ग्राहक को नहीं बल्कि दुकानदार यानी मर्चेंट को ही देना था। यानी ग्राहक अगर 4000 का भी सामान खरीदता है तो उसे केवल 4000 रुपये चुकाने थे, लेकिन उसपर जो चार्ज लगता उसे दुकानदार को देना था।

 

 

पढ़ें :- UPI पर चार्ज को लेकर अशनीर ग्रोवर बोले- यह एक ‘पिछड़ा कदम’ होगा, खत्म हो जाएगा UPI पेमेंट!
Advertisement