Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP PCS 2024 रिजल्ट जारी: दिल्ली की नेहा पंचाल टॉपर, टॉप 10 में 6 लड़कियों का दबदबा

UP PCS 2024 रिजल्ट जारी: दिल्ली की नेहा पंचाल टॉपर, टॉप 10 में 6 लड़कियों का दबदबा

By हर्ष गौतम 
Updated Date

लखनऊ, पर्दाफाश।  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार देर रात जारी कर दिया। इस बार परीक्षा में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है, जहां टॉप 10 में 6 लड़कियों ने जगह बनाई है। इस परीक्षा में दिल्ली की नेहा पंचाल ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

पढ़ें :- छात्रों की इंतजार की घड़ी हुई खत्म, 31 मार्च मंगलवार को जारी होगा 12वीं का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनन्या त्रिवेदी की सफलता की कहानी काफी प्रेरणादायक है। उनके पिता सुशील त्रिवेदी एक छोटी परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि मां रेखा रानी सरकारी टीचर हैं। खास बात यह है कि अनन्या ने अपने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा पास कर ली। वहीं टॉपर नेहा पंचाल ने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की। कानपुर की श्वेता वर्मा भी चर्चा में हैं, जिन्हें 21वीं रैंक मिली है। वह चार महीने पहले ही मां बनी हैं, इसके बावजूद उन्होंने यह सफलता हासिल की। इस बार कुल 932 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 319 लड़कियां शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों में 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

हालांकि, 947 पदों के मुकाबले 14 पद ऐसे भी रहे, जिन पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिल सके। इंटरव्यू के लिए 2719 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 2698 शामिल हुए, जबकि 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अगर पिछले साल की बात करें तो पीसीएस 2023 में सहारनपुर के सिद्धार्थ गुप्ता ने टॉप किया था, और उस समय टॉप 10 में सिर्फ 2 लड़कियां ही शामिल थीं। परीक्षा प्रक्रिया भी काफी लंबी रही। पीसीएस 2024 प्री के लिए 5.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। मार्च 2025 में प्रीलिम्स का रिजल्ट आया, जिसमें 15,066 अभ्यर्थी मेन्स के लिए क्वालिफाई हुए। इसके बाद 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच मेन्स परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस बार के रिजल्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है, और बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

Advertisement