1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. भदोही: पति के दो दोस्तों ने घर में घुसकर महिला का किया रेप

भदोही: पति के दो दोस्तों ने घर में घुसकर महिला का किया रेप

उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) जिले से एक 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक कालीन एक्सपोर्ट कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने अपने ही सहकर्मी की पत्नी को निशाना बनाया.....

By Harsh 
Updated Date

भदोही RapeCase:  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) जिले से एक 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक कालीन एक्सपोर्ट कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने अपने ही सहकर्मी की पत्नी को निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक, घटना 25 मार्च की है। महिला का पति कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है और गोपीगंज (Gopiganj) स्थित एक कालीन एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता है। काम की जगह पास होने के कारण वह अपनी पत्नी के साथ किराए के कमरे में रह रहा था।

पढ़ें :- ‘फूलन देवी बनकर बदला लूंगी....अपने जलते घर को देखकर युवती हुई आगबबूला, वीडिओ हुआ वायरल

पति के बाहर जाते ही घर में घुसे आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के दिन महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी हीरा लाल (32) और विवेकानंद सिंह (35), जो उसके पति के सहकर्मी हैं, कमरे में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने महिला को काबू में कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

शाम को सामने आई घटना, FIR दर्ज

शाम को जब पति घर लौटा तो महिला ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी (Abhinav Tyagi) के अनुसार, गोपीगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- बदायूं में देर रात खौफनाक वारदात, पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

घटना के बाद फरार हुए आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात के बाद दोनों आरोपी कंपनी के सर्वेट क्वार्टर से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...