1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahoba : शराबी बेटा बुजुर्ग मां-बाप को करता था प्रताड़ित, सब्र का बांध टूट तो 85 साल वर्षीय पिता ने उतारा मौत के घाट

Mahoba : शराबी बेटा बुजुर्ग मां-बाप को करता था प्रताड़ित, सब्र का बांध टूट तो 85 साल वर्षीय पिता ने उतारा मौत के घाट

Mahoba : यूपी के महोबा से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आयी हैं। यहां पर एक बुजुर्ग दंपत्ति को अपने ही बेटे की हत्या के लिए मजबूर होना पड़ा, जो शराब पीकर अक्सर मां-बाप को प्रताड़ित करता था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Mahoba : यूपी के महोबा से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आयी हैं। यहां पर एक बुजुर्ग दंपत्ति को अपने ही बेटे की हत्या के लिए मजबूर होना पड़ा, जो शराब पीकर अक्सर मां-बाप को प्रताड़ित करता था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- मेरठ में शादी से इनकार पर युवती को बीच सड़क मारी गोली, चिल्लकर बोला- किसी और की नहीं होने दूंगा

जानकारी के अनुसार, यह घटना महोबा के अजनर थाना क्षेत्र की है, जहां पर में आनंदपुरा बडेरा गाँव में 85 वर्षीय पिता नन्हेभाई ने अपने 36 वर्षीय बेटे भगवत की लाठी-पत्थर से पीटकर हत्या कर दी। उन्होंने बेटे की शराबखोरी और मारपीट से तंग आकर पिता ने यह कदम उठाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, भगवत को शराब की लत थी। जिसकी वजह से 10 साल पहले भगवत की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी।

लोगों का कहना है कि भगवत अक्सर शराब के नशे में अपने पिता नन्हेभाई और 80 वर्षीय मां रम्भी के साथ गाली-गलौज और उनसे मारपीट भी करता था। बुजुर्ग माता-पिता लंबे समय से बेटे की इस प्रताड़ना को झेल रहे थे। लेकिन, गुरुवार को उनके सब्र का बांध तब टूट गया, जब भगवत शराब पीकर घर लौटा और अपनी मां रम्भी से झगड़ने लगा। फिर उसने मां से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पिताने बीच-बचाव की कोशिश की। इस पर भगवत ने पिता पर भी हमला करना चाहा।

बताया जा रहा है कि बेटे के प्रताड़ना से परेशान नन्हेभाई ने लाठी से भगवत के सिर पर कई वार किए। इसके बाद उन्होंने पत्थर से भी प्रहार किया, जिससे भगवत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नन्हेभाई को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया: बेटे ने पिता को 6 गोलियों से भूना, 150 करोड़ की थी संपत्ति
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...