1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video Viral : मनाली घूमने आई विदेशी महिला से घिनौनी हरकत, वीडियो देखकर आपका भी खौल जाएगा खून

Video Viral : मनाली घूमने आई विदेशी महिला से घिनौनी हरकत, वीडियो देखकर आपका भी खौल जाएगा खून

पर्यटन नगरी मनाली (Manali) में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इसके बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। वीडियो में कुछ युवक विदेशी महिला के आसपास दिखाई दे रहे हैं और महिला के साथ अनुचित व्यवहार कर रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली (Manali) में एक विदेशी महिला पर्यटक (Foreign female tourist) के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इसके बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। वीडियो में कुछ युवक विदेशी महिला के आसपास दिखाई दे रहे हैं और महिला के साथ अनुचित व्यवहार कर रहे हैं।

पढ़ें :- लखनऊ: सगा चाचा अपनी दोनों भ​तीजियों को नशीली गोलियां खिलाकर, तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म! पिता पर भी दर्ज केस

हालांकि, पुलिस की ओर से घटना की विस्तृत आधिकारिक पुष्टि और आरोपियों की पहचान को लेकर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो (Viral Video)  के सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कई लोगों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देश और दुनिया के पर्यटकों के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है और इस तरह की घटनाएं राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर चिंता व्यक्त की है।

हाल के दिनों में मनाली और कुल्लू घाटी में पर्यटकों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें सड़क पर हुड़दंग, यातायात नियमों की अनदेखी और मारपीट जैसी घटनाएं शामिल हैं। पिछले सप्ताह मनाली पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना भी लगाया था।

फिलहाल वायरल दावों की पुष्टि होना बाकी है लेकिन यह वायरल वीडियो (Viral Video)  हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा (DSP Manali KD Sharma) ने बताया कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) उनके ध्यान में आया है। उन्होंने बताया कि हालांकि थाने में इस तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है इस तरह की हरकत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पढ़ें :- बंगाल की खाड़ी में आया भूकंप, विशाखापत्तनम तक महसूस हुए इसके झटके
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...