1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video-फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय ने वॉशरूम के बहाने जबरन फ्लैट में घुसा, ​महिला को प्राइए,आरोपी अरेस्टवेट पार्ट दिखा

Video-फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय ने वॉशरूम के बहाने जबरन फ्लैट में घुसा, ​महिला को प्राइए,आरोपी अरेस्टवेट पार्ट दिखा

टेक सिटी बेंगलुरु से एक बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है जहां ऑनलाइन शॉपिंग ऐप फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है...

By Harsh 
Updated Date

बेंगलुरु: टेक सिटी बेंगलुरु से एक बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है जहां ऑनलाइन शॉपिंग ऐप फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है। पीड़ित महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी की करतूत का वीडियो भी बना लिया जो अब पुलिस के लिए अहम सबूत बन चुका है।

पढ़ें :- पीएम मोदी पर भड़के विशाल ददलानी, बोले -फ्रेंड्स आज लंबी-लंबी छोड़ने का मन कर रहा है, 20 बच्चों ने आत्महत्या की तो कोई बात नहीं लेकिन साहब को गाली मत दो

मना करने के बाद भी जबरन फ्लैट में घुसा

महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह घर में अकेली थी तभी आरोपी पार्सल देने आया। पार्सल देने के बाद उसने वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी। महिला के मुताबिक उसे कई बार मना किया और कहा कि वह किसी पड़ोसी से मदद ले ले। लेकिन वह नहीं माना और अपने जूते-चप्पल उतारकर जबरन मेरे फ्लैट के अंदर घुस गया।

वीडियो में खुली मिली पैंट की जिप

महिला का आरोप है कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद आरोपी ने उसके सामने अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए और अश्लील हरकतें करने लगा। खतरे को भांपते हुए महिला ने पहले ही अपने फोन का कैमरा ऑन कर लिया था और घर का मेन गेट खुला रखा था ताकि जरूरत पड़ने पर भाग सके। महिला ने वॉशरूम से निकलते हुए आरोपी का जो वीडियो रिकॉर्ड किया उसमें उसकी पैंट की जिप खुली हुई साफ दिखाई दे रही है।

पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं

घटना के बाद बुरी तरह सहमी महिला ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो शेयर किया। उसने कहा मैं पूरी तरह सदमे में थी। मुझे अपने ही घर में असुरक्षित और अपमानित महसूस हुआ। फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे प्लेटफॉर्म किस तरह के लोगों को डिलीवरी के लिए रखते हैं, क्या इनका बैकग्राउंड वेरिफिकेशन नहीं होता एक महिला ने ‘नहीं’ कहा था बात वहीं खत्म हो जानी चाहिए थी। किसी को हक नहीं कि वो किसी के घर में जबरन घुसे।

एक्शन में पुलिस और कंपनी, फ्लिपकार्ट ने डिलीवरी बॉय को निकाला

मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय मल्लिकार्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 79 और 329(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
दूसरी ओर, इस मामले पर फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा हम इस घटना से बेहद आहत हैं। हमारे लिए ग्राहकों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। मामला सामने आते ही हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी डिलीवरी पार्टनर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। पुलिस में FIR दर्ज हो चुकी है और हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...