नई दिल्ली। असम में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंगलवार जमकर हंगामा हुआ। ये हंगामा उस दौरान हुआ जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को गुवाहटी शहर में घुसने से रोकने की कोशिश की गयी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया और इसमें कई कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल भी हो गए। इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से असम की सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा
राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश
इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने डीजीपी से बात कर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। बिना अनुमति एंट्री की कोशिश करने और अव्यवस्था पैदा करने को लेकर राहुल गांधी समेत कई लोगों पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी नक्सली रणनीति हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं।
अहंकार ध्वस्त हुआ
असम के मुख्यमंत्री और दिल्ली में बैठे उनके मालिक का अहंकार कांग्रेस के बब्बर शेरों ने ध्वस्त कर दिया।
"कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती"
pic.twitter.com/u3cDSPWpkA पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
— Congress (@INCIndia) January 23, 2024
ये है पूरा मामला
बता दें कि, ये मामला उस दौरान हुआ जब करीब 5000 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया, जो गुवाहाटी शहर में जाना चाहते थे। इन लोगों को शहर में एंट्री करने से ठीक पहले रोका गया। इन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि पुलिस के लाठीचार्ज में असम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, विधानसभा में नेता विपक्ष देबब्रत सैकिया भी जख्मी हुए हैं।